Posts

Showing posts from November, 2021

🌿🌿उद्धव -कृष्ण संवाद🌿🌿

 उद्धव ने भगवान श्रीकृष्ण से पूछा -जब द्रोपति का अपमान हो रहा था तब आपने वस्त्र प्रदान कर उसकी लाज बचाने का दावा किया उसे एक दुष्ट आदमी भरी सभा में घसीट कर लाता है और पूरी सभा के सामने अपमानित करता है ऐसे में एक महिला का कितना मान सम्मान बचता है? और आपने क्या बचाया ? महाभारत का अध्ययन करते समय यह प्रश्न मन में अवश्य ही उठता है - इस प्रश्न के जवाब में भगवान श्री कृष्ण प्रसन्न मुद्रा में बोलते हैं- यह संसार का नियम है कि हमेशा विवेकबान ही विजय प्राप्त करता है उस समय दुर्योधन के पास विवेक था धर्मराज युधिष्ठिर के पास नहीं ।  कृष्ण आगे कहते हैं दुर्योधन को जुआ खेलना नहीं आता था उसके पास धन था समृद्धि थी लेकिन पासों को चलना नहीं जानता था इसलिए उसने इस द्रुत कीड़ा के लिए शकुनी मामा का उपयोग किया यह उसका विवेक था धर्मराज भी  विचार कर सकते थे और अपनी तरफ से मुझे खेलने का अवसर दे सकते थे पर उन्होंने ऐसा नहीं किया।  उन्होंने मुझसे एक प्रार्थना और कर दी कि मैं तब तक सभाकक्ष में ना आऊं जब तक कि मुझे बुलाया ना जाए। इस प्रकार उन्होंने मुझे प्रार्थना में बांध दिया और मुझे सभाकक्ष मे...