Posts

Showing posts from July, 2021

इच्छा पात्र

🌹💐इच्छा पात्र💐🌹 एक संन्यासी महात्मा राजा के दरबार में पहुंचते हैं और कुछ दान देने की याचना करते हैं ।राजा उनसे पूछते हैं हे महात्मा आप क्या चाहते हैं यह सुनने पर महात्मा कहते हैं कि जो भी आपकी  इच्छा हो वह आप इस  पात्र में दे दें कुछ  जो आप देना चाहते हैं। कुछ भी शब्द सुनकर राजा को थोड़ा अजीब लगा और बुरा भी लगा, राजा ने सोचा कि मैं इतने धन-धान्य से संपन्न राज्य का राजा हूं मुनिवार चाहते तो कुछ भी मांग सकते थे मैं इनकी इच्छा अवश्य पूर्ण कर सकता हूं पर कोई बात नहीं मैं इनके पात्र को स्वर्ण मुद्राओं से भर देता हूं यह कहकर राजा ने अपने मंत्री को यह आदेश दिया की सन्यासी महाराज के पात्र को स्वर्ण मुद्राओं से भर दिया जाए राजा का आदेश पाकर महामंत्री जी ने ऐसा ही किया स्वर्ण मुद्राओं को पात्र में डाला डाला तो देखते हैं की जो स्वर्ण मुद्राएं पात्र में डाली वह गायब हो गई पात्र पुन: खाली की खाली ही रह गया। यह देखकर मंत्री अचरज में पड़ गए और धीरे-धीरे सारा स्वर्ण भंडार रिक्त होने लगा परंतु पात्र अभी भी रिक्त था जब यह बात महाराज को मालूम हुई तो वह सन्यासी जी के सामने आए और उन्होंने...