स्मार्ट अर्थात समझदार लोगों के 15 गुण और एक मंत्र
आज के डिजिटल युग में कदम से कदम मिलाने के लिए मनुष्य को स्मार्ट अर्थात समझदार बनना ही पड़ेगा। स्मार्ट का अर्थ खूबसूरत होना नहीं बल्कि हमारे व्यक्तित्व के निखार से है जब मनुष्य का व्यक्तित्व ऊर्ध्वगामी होता है अर्थात ऊपर की ओर बढ़ता है तब बहुत सी घटनाएं स्वत: ही अनुकूलित होने लगती हैं तब मानव का जीवन भौतिक तथा आध्यात्मिक जगत में उन्नति की ओर अग्रसर होने लगता है अब हम जानते हैं कि स्मार्ट व्यक्तियों में क्या-क्या खूबियां होती हैं। 1) वह हमेशा प्रसन्न रहते हैं _ऐसे व्यक्ति सदैव खुश रहते हैं।विपरीत परिस्थितियों में भी इनकी इनकी मुस्कुराहट नहीं छीन पाती । 2) आत्म विश्वास से भरे होते हैं _ ऐसे लोग आत्म विश्वास से पूर्ण होते हैं परंतु यह अति आत्मविश्वास ही ओवरकॉन्फिडेंट नहीं होते । आत्मविश्वास से भरे होने के कारण यह कोई भी कार्य को बेहतरीन ढंग से करते हैं । 3) सकारात्मक नजरिया _ ये मनुष्य प्रत्येक वस्तु और घटनाओं में सकारात्मक पक्ष पर ध्यान देते हैं फलस्वरूप इन के कार्य तथा व्यवहार में गुणवत्ता कई गुना बढ़ जाती है। 4)अच्छे श्रोता और वक्ता होते हैं _ अक्सर देखने मे...