आवेश के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य 1) आवेश किसी वस्तु का वह गुण है जो उसके विद्युत एवं चुंबकीय प्रभाव को प्रदर्शित करता है। 2) आवेश आदिश राशि है। 3) आवेश का si मात्रक coulomb है। विमीय सूत्र [AT] 4) किसी पिण्ड का आवेश उसके वेग पर निर्भर नहीं करता है। 5) आवेश सदैव चालक की बाहरी सतह पर रहता है। 6) खोखले चालक के अंदर कोई आवेश नहीं पाया जाता है । 7) आवेश एक योज्य (additive) राशि है । 8) आवेश संरक्षण का सिद्धांत एक सार्वत्रिक सिद्धांत है। 9) आवेश दो प्रकार के होते हैं पॉजिटिव तथा नेगेटिव ।समान आवेशों (++,- -)में प्रतिकर्षण तथा विपरीत आवेशों(+ -, - +) में आकर्षण होता है। 10) आवेश का न्यूनतम संभव मान e = 1.6 × 10 - 19 Coulomb.
Posts
Showing posts from August, 2022