स्मार्ट अर्थात समझदार लोगों के 15 गुण और एक मंत्र
आज के डिजिटल युग में कदम से कदम मिलाने के लिए मनुष्य को स्मार्ट अर्थात समझदार बनना ही पड़ेगा। स्मार्ट का अर्थ खूबसूरत होना नहीं बल्कि हमारे व्यक्तित्व के निखार से है जब मनुष्य का व्यक्तित्व ऊर्ध्वगामी होता है अर्थात ऊपर की ओर बढ़ता है तब बहुत सी घटनाएं स्वत: ही अनुकूलित होने लगती हैं तब मानव का जीवन भौतिक तथा आध्यात्मिक जगत में उन्नति की ओर अग्रसर होने लगता है
अब हम जानते हैं कि स्मार्ट व्यक्तियों में क्या-क्या खूबियां होती हैं।
1) वह हमेशा प्रसन्न रहते हैं _ऐसे व्यक्ति सदैव खुश रहते हैं।विपरीत परिस्थितियों में भी इनकी इनकी मुस्कुराहट नहीं छीन पाती ।
2) आत्म विश्वास से भरे होते हैं _ ऐसे लोग आत्म विश्वास से पूर्ण होते हैं परंतु यह अति आत्मविश्वास ही ओवरकॉन्फिडेंट नहीं होते । आत्मविश्वास से भरे होने के कारण यह कोई भी कार्य को बेहतरीन ढंग से करते हैं ।
3) सकारात्मक नजरिया _ ये मनुष्य प्रत्येक वस्तु और घटनाओं में सकारात्मक पक्ष पर ध्यान देते हैं फलस्वरूप इन के कार्य तथा व्यवहार में गुणवत्ता कई गुना बढ़ जाती है।
4)अच्छे श्रोता और वक्ता होते हैं _ अक्सर देखने में आता है कि जब दो व्यक्ति आपस में बात करते हैं तो तीसरा व्यक्ति उनके बीच में ही बोलने लगता है परंतु स्मार्ट व्यक्ति अपनी बारी अर्थात turn का वेट करता है और उनको धैर्य पूर्वक सुनकर ही दृढ़ता पूर्वक एवं अपनी बात को रखता है ।
5) समय प्रबंधक होते हैं_ स्मार्ट व्यक्ति एक क्षण का दुरुपयोग नहीं करता ।वह हर क्षण का सदुपयोग करता है ऐसे व्यक्ति किसी अनुपयोगी बहस में हिस्सा नहीं लेते ऐसे स्थान से अपने आप को दूर रखते हैं। हर क्षण को उन्नति के लिए खर्च करते हैं ।
6) जुनूनी और दृढ़ निश्चय वाले होते हैं _ऐसे व्यक्ति जुनून से भरे होते हैं जब यह किसी काम को लेते हैं तो अंजाम तक पहुंचा कर ही चैन से बैठे हैं । जिससे उनके बॉस का इन पर विश्वास बढ़ता जाता है ।
7) सीखने की ललक _ स्मार्ट व्यक्तित्व एक अच्छा स्टूडेंट बना रहता है हमेशा जमाने के साथ गति करता है और नई नई चीजों को सीखता रहता है यह कभी अपने से जूनियर से भी पूछने में नहीं हिचकिचाता।
8) सम्मान की भावना _ ये न केवल अपने से बड़ों का सम्मान करते हैं बल्कि छोटों का भी आदर सम्मान करते हैं। जिससे वे शीघ्र ही सबके प्रिय बन जाते हैं ।यह किसी के दिल दुखाने वाली बात नहीं करते ।
9) स्वयं के विकास के बारे में जुटे रहना_ स्मार्ट लोग दूसरों के बारे में चर्चा नहीं करते ऐसा करना इनको समय की बर्बादी लगता है अतः वह इस प्रकार की चर्चाओं से स्वयं को दूर रखते हैं ।
10) कम बोलना कम समय देना_ समझदार लोग बहुत कम बोलते हैं और जितना उनसे पूछा जाता उतना ही जवाब देते हैं। यह लोगों से मिलने के लिए एक निश्चित समय देते हैं यह लोगों के बीच बैठकर गपशप नहीं लगाते ।
11) तुलना ना करना _ अपनी तुलना कभी दूसरों से नहीं करते इनका कंपटीशन स्वयं से होता है यह स्वयं को पिछले दिन से श्रेष्ठ बनाने का प्रयास करते हैं ।
12) कथनी और करनी एक समान_ समझदार लोग जो कहते हैं वही करते हैं इनकी कथनी और करनी एक समान होती है ।
13 )गर्मजोशी से दूसरों का स्वागत करते हैं _ स्मार्ट लोग दूसरों से गर्मजोशी और अपनेपन की भावना से मिलते हैं उनका हालचाल जानकर यथा संभव मदद करते हैं।
14)अनुशासित होते हैं _ समझदार लोग well discipline होते हैं ।यह सभी का समय सीमा में संपन्न करते हैं।
15) संयमित होते हैं _ इनका व्यवहार संयमित होता है। इनको क्रोध काम आता है। ये शरीर को अच्छे खान पान से स्वस्थ रखते हैं।
*मंत्र* _ जो आप देते हैं वही आपको मिलता है।
जय जय श्री राधे 🙌🙌🙌
Radhey Radhey
ReplyDelete